सहरसा, अक्टूबर 23 -- Saharsa News: सलखुआ, एक संवाददाता। सलखुआ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 16 किलो चोरी का तांबे जैसा नंगा तार बरामद किया है। मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के खजुराहा निवासी अभिनंदन कुमार (24) और खगड़िया जिले के मानसी निवासी अभय कुमार (20) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि विक्रम यादव के निर्माणाधीन मकान में चोरी का तार रखे होने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान प्लास्टिक के बोरे से करीब 16 किलो तार बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- Chatra News: विद्यालय से चोरी हुआ तड़ित चालक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों युवकों ने तार चोरी करने, उसक...