Saharsa News: 105 विद्यालयों में से 81 में कायाकल्प योजना
सहरसा, अक्टूबर 27 -- Saharsa News: नवहट्टा। प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत भवनों की मरम्मत और रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है। योजना के लिए 105 विद्यालयों का पंजीकरण किया गया है, जिनमें 81 में काम शुरू हो चुका है। मंगलवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आशीष कुमार ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर दीपावली से पहले सभी कार्य पूरे करने का निर्देश प्रधानाध्यापकों को दिया। योजना के तहत क्षतिग्रस्त शौचालयों की मरम्मत, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था और कक्षाओं के रंग-रोगन का प्रावधान है। बीईओ ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय नवहट्टा, प्रोजेक्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवहट्टा और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर सहित अन्य विद्यालयों में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Munger News: विद्यार्थी सहायता शिविर में छात्र-छात्राओं की सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.