Saharsa News: 10 घंटे बाद पटरी पर लौटी टिकट सेवा, यात्रियों को मिली राहत
सहरसा, जुलाई 29 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा- मानसी रेलखंड स्थित सिमरीबख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण बाधित यूटीएस (अनारक्षित टिकट प्रणाली) एवं पीआरएस (आरक्षित टिकट प्रणाली) की सेवा करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार को पूरी तरह बहाल कर दी गई। टिकट सेवा शुरू होते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। सोमवार को पूरे दिन टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण स्टेशन पर यूटीएस और पीआरएस दोनों सेवाएं प्रभावित हो गई थीं। पीआरएस काउंटर से केवल स्लीपर श्रेणी के टिकट जारी हो सके, जबकि एसी श्रेणी के टिकट निर्गत नहीं किए जा सके। कई यात्रियों को यात्रा स्थगित करनी पड़ी, वहीं कुछ लोग सूचना बोर्ड की तस्वीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.