Saharsa News: 'अगले बरस तू जल्दी आ' के जयघोष के बीच गणपति बप्पा को दी विदाई
सहरसा, सितम्बर 21 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के शांति गली में आयोजित सात दिवसीय गणपति महोत्सव का रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के माहौल में समापन हो गया। सात दिनों तक भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ गणपति प्रतिमा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में शामिल श्रद्धालु "गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ" के गगनभेदी जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं में गणपति बप्पा को विदाई देने के साथ अगले वर्ष फिर से महोत्सव मनाने को लेकर उत्साह भी नजर आया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: गणपति बप्पा को धूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.