Saharsa News: हाई स्पीड सड़क किनारे दुकानें, हादसे का खतरा
सहरसा, अक्टूबर 25 -- Saharsa News: कहरा, एक संवाददाता। बरियाही-सुपौल मुख्य मार्ग पर भारतमाला परियोजना के तहत बनी हाई स्पीड सड़क के किनारे बनगांव चौक के समीप दुकानदारों द्वारा दुकानें लगाई जा रही हैं। दुकानों के पास सड़क के फ्लैंक पर बेंच लगाकर ग्राहकों को बैठाया जाता है। इससे तेज रफ्तार वाहनों के परिचालन के बीच हादसे की आशंका बनी रहती है। जानकारी के अनुसार भारतमाला परियोजना के तहत बरियाही बस्ती के समीप से परसरमा होते हुए बकौर तक हाई स्पीड सड़क का निर्माण कराया गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में यात्री और मालवाहक वाहन सहरसा से विभिन्न गंतव्यों की ओर आते-जाते हैं। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: हुलासगंज में जाम और अतिक्रमण की समस्या बनी गंभीर, लोग परेशान सड़क पर कई वाहन निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलते हैं। इसके बावज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.