Saharsa News: हाईस्कूल नवहट्टा में चोरी, बैट्री व इनवर्टर ले गए चोर
सहरसा, सितम्बर 20 -- Saharsa News: नवहट्टा, एक संवाददाता। राज्य संपोषित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवहट्टा में दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामकुमार यादव ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर विद्यालय कक्ष का दरवाजा तोड़कर बैट्री, इनवर्टर सहित अन्य सामान चोरी किए जाने की शिकायत की है।प्रधानाध्यापक ने बताया कि चोरों ने विद्यालय कक्ष के दरवाजे की कुंडी तोड़कर घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय प्रबंधन ने थाने को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.