Saharsa News: हरिद्वार की तर्ज पर दौड़ेंगी फास्ट डाक बम मंडली
सहरसा, अगस्त 30 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। भाद्र मास के प्रथम रविवार के अवसर पर रविवार को बाबा मटेश्वर धाम में हरिद्वार की तर्ज पर दर्जनों फास्ट डाक बम बाबा मटेश्वरनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए युवा क्रांति डाक कांवर संघ के नेतृत्व में डाक बम शनिवार को मुंगेर के राजघाट छर्रापट्टी के लिए रवाना हुए। वहां से गंगाजल लेकर डाक बम दौड़ते हुए करीब 85 किलोमीटर की दूरी तय कर रविवार को बाबा मटेश्वर धाम पहुंचेंगे और बाबा के शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करेंगे। जलाभिषेक के बाद बाबा मटेश्वरनाथ की विशेष श्रृंगार पूजा आयोजित की जाएगी। डाक कांवर यात्रा को लेकर आयोजकों की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने बताया कि फास्ट डाक बमों की यह यात्रा बाबा मटेश्वरनाथ के प्रति आस्था और भक्ति को समर्पित है। हरिद्वार की तर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.