Saharsa News: हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात टली
सहरसा, जुलाई 14 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर। एक प्रतिनिधि बख्तियारपुर थाना पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को विफल कर दिया। रविवार को मकदूम चक नहर के समीप गश्ती के दौरान एक युवक को देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।सोमवार को एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस वार्ता में बताया कि सूचना मिलने पर पुअनि रामनाथ पासवान के नेतृत्व में गठित टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में उसकी कमर से लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान बरहकुरवा निवासी गोदो मुखिया के पुत्र धीरज के रूप में हुई। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में सहरसा न्यायालय भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.