Saharsa News: हथियार के बल पर छात्र से मोबाइल व साइकिल लूटी
सहरसा, जुलाई 22 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय के समीप दिनदहाड़े तीन अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर दसवीं के छात्र से मोबाइल फोन और साइकिल लूट ली। पीड़ित चौधरी टोला वार्ड-17 निवासी संजय चौधरी के पुत्र गुलशन कुमार ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। छात्र के अनुसार बदमाशों ने पहले जरूरी कॉल करने के बहाने मोबाइल मांगा और मना करने पर हथियार दिखाकर मोबाइल व साइकिल छीन ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आरोपितों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.