Saharsa News: हड़ताल खत्म, सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटी
सहरसा, अगस्त 12 -- Saharsa News: सहरसा, संवाद सूत्र। नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार से चल रही हड़ताल मंगलवार को नगर आयुक्त प्रभात झा से वार्ता के बाद समाप्त हो गई। नगर आयुक्त कार्यालय में सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष गब्बर सहित अन्य कर्मियों के साथ हुई वार्ता में मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद सफाई कर्मी काम पर लौट गए और शहर में सफाई व्यवस्था दोबारा शुरू कर दी गई। सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष ने बताया कि कर्मी छह वर्षों से लंबित एरियर के भुगतान, एसीपी का लाभ देने और सातवें वेतनमान लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। वार्ता में एनजीओ के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मियों के करीब दो वर्षों से लंबित ईपीएफ भुगतान का मुद्दा भी रखा गया। इसके अलावा सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए अत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.