सहरसा, अक्टूबर 17 -- Saharsa News: सलखुआ, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के हंसारी गांव के समीप बोहबा घाट तीनमुहानी स्थित पुल से शुक्रवार शाम नदी में गिरने से 22 वर्षीय युवक के लापता होने की आशंका है। युवक की पहचान हंसारी गांव के वार्ड संख्या पांच निवासी विश्वनाथ सिंह के पुत्र लक्ष्मण कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार लक्ष्मण कुछ किशोरों के साथ गांव के समीप बोहबा घाट तीनमुहानी घूमने गया था। सभी पुल पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से लक्ष्मण नदी में गिर गया। उसे नदी में गिरते देख साथ मौजूद किशोरों ने शोर मचाया और ग्रामीणों व परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू की गई।...