Saharsa News: स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल
सहरसा, अगस्त 14 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग की मौजूदगी में समारोह के सभी निर्धारित कार्यक्रमों का क्रमवार पूर्वाभ्यास किया गया। परेड में शामिल टुकड़ियों ने अनुशासन के साथ मार्च-पास्ट का अभ्यास किया। रिहर्सल के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने, सलामी सहित अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समारोह को सफल, गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, बैठने की व्यवस्था सहित सभी तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा। यह भी पढ़ें- पोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.