सहरसा, सितम्बर 30 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियापुर थाना पुलिस ने शर्मा चौक स्थित किराये के मकान से स्मैकनुमा पदार्थ व नकदी बरामदगी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के चौराही गांव निवासी रोशन कुमार यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया कि बीते मंगलवार को शर्मा चौक स्थित मकान में छापेमारी कर एक महिला समेत दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ और वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान स्मैक कारोबार से जुड़े लोगों की जानकारी मिली। इसी क्रम में रोशन कुमार का नाम सामने आया। इसके बाद चौराही गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्मैक कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी ...