सहरसा, सितम्बर 5 -- Saharsa News: महिषी। महिषी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राजनपुर-कर्णपुर सड़क पर पस्तवार स्कूल के सामने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 6.18 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान पस्तवार निवासी सलित कुमार पासवान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती को पस्तवार में स्मैक बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर गश्ती अधिकारी पीएसआई शिवम कुमार और एएसआई नन्दकला यादव के साथ पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस वाहन को देखते ही एक युवक भागने लगा। पुलिस ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया।तलाशी लेने पर युवक के पास से 6.18 ग्राम स्मैक बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...