सहरसा, जुलाई 30 -- Saharsa News: सहरसा, निज प्रतिनिधि। सहरसा जंक्शन के अमृत भारत स्टेशन बिल्डिंग परिसर में आग की लपट देख यात्री और रेलकर्मी भागने लगे। बुधवार को दिन के 11.20 बजे आग की लपट की सूचना स्टेशन से बाहर शहर में आग की तरह फैली और स्थानीय लोग भी दौड़े भागे आए।

आग बुझाने की प्रक्रिया डरे सहमे लोग जब स्टेशन परिसर में पहुंचे तो वहां माजरा कुछ अलग ही नजर आया। आग लगने वाले क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी गई थी और आग से बचाव का मॉक ड्रिल किया जा रहा था। मॉक ड्रिल करते हुए आरपीएफ, रेल अस्पताल, फायर ब्रिगेड और रेलवे से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मी दिखे। सभी के प्रयास से आग को महज 15 मिनट में दिन के 11.50 बजे बुझा दिया गया।

सुरक्षा उपाय आग लगने की सूचना आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार द्वारा संबंधित विभागों को देते हुए बचाव के उपाय किए ग...