सहरसा, सितम्बर 30 -- Saharsa News: सहरसा हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के कांठो पंचायत तहत प्राथमिक विद्यालय सिसौनी को। मध्य विद्यालय बलवाहाट शिफ्ट किए जाने पर ग्रामीण अभिभावकों ने विरोध जताते बैठक की। मंगलवार को सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड प्रमुख शबनम कुमारी की उपस्थिति में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि डीईओ के कार्यालय द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में हमारे ग्राम में अवस्थित एक मात्र प्राथमिक विद्यालय सिसौनी को मध्य विद्यालय बलवाहाट में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। हम सभी ग्रामीण सर्वसम्मति से इस निर्णय का विरोध करते हैं। विगत कई वर्षों से विद्यालय के लिए निबंधित जमीन पर शिक्षकों एवं ग्रामीणों के आपसी सहयोग से अस्थायी भवन में विद्यालय का सुचारु रूप से संचालन हो रहा है। विद्यालय में कुल 165 छात्र-छात्राएं ...