Saharsa News: स्कूल जाने निकला किशोर लापता, पिता ने थाने में दिया आवेदन
सहरसा, अक्टूबर 1 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बलवाहाट थाना क्षेत्र के मोरकाही गांव के वार्ड संख्या पांच से स्कूल जाने के लिए घर से निकला एक किशोर लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पिता ने बलवाहाट थाना में आवेदन देकर पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
लापता किशोर की पहचान मोरकाही गांव निवासी अनिल यादव का पुत्र रमन कुमार यादव उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर में पढ़ता है। परिजनों के अनुसार, रमन करीब तीन वर्षों से इसी विद्यालय में अध्ययनरत है। 29 सितंबर की सुबह वह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा।
परिवार की चिंता परिजनों ने बताया कि सामान्य दिनों में विद्यालय की छुट्टी के बाद रमन घर लौट आता था। घटना के दिन शाम करीब चार बजे तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.