सहरसा, जुलाई 4 -- Saharsa News: सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। कन्या प्राथमिक विद्यालय देहद में शुक्रवार मुख्य द्वार पर लगी लोहे की ग्रील अचानक टूटकर गिरने से पांचवीं कक्षा का 12 वर्षीय छात्र प्रिंस कुमार का पैर टूट गया, जबकि सिर में भी गंभीर चोट आई है। घायल छात्र वार्ड सदस्य इंद्रजीत सादा का पुत्र बताया जाता है। सूचना मिलते ही परिजन विद्यालय पहुंचे और छात्र को सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल, सहरसा रेफर कर दिया, जानकारी मिलने पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मोनिका प्रीतम भी अस्पताल पहुंचीं और छात्र का हालचाल जाना। प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है औरमामले की छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- Munger News: सड़क पर जलजमाव से आवागमन में परेशानी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दानिश राजा...