सहरसा, जुलाई 27 -- Saharsa News: सौरबाजार, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित कबैला चक गांव में शनिवार देर शाम शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान तीन पुलिस पदाधिकारी और एक सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी और उसके नाबालिग पुत्र को पकड़ लिया। मामले में थानाध्यक्ष के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सौरबाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कबैला चक निवासी जवाहर शर्मा अपने घर पर अवैध रूप से देसी शराब का निर्माण और बिक्री कर रहा है। यह भी पढ़ें- शराब के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस टीम पर हमला सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन देखते ही जवाहर शर्मा एक प्लास्टिक का डिब्बा लेकर भागने लगा।...