Saharsa News: सूखे की स्थिति के बीच हुई झमाझम बारिश
सहरसा, अगस्त 18 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने तथा चिलचिलाती धूप और उमसभरी गर्मी के बीच सोमवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली। अन्य दिनों की तरह सोमवार की सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली। समय के साथ तापमान भी बढ़ता रहा। लेकिन दोपहर 12 बजते ही मौसम अचानक बदल गया। आसमान बादलों से ढक गया और अंधेरा छा गया। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हुई और कुछ ही देर में झमाझम बारिश होने लगी। इस दौरान तेज हवा भी चली। बारिश थमते ही फिर धूप निकल गई और उमसभरी गर्मी शुरू हो गई। सोमवार को करीब 28 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
बारिश के बाद जलजमावइधर, बारिश के बाद नगर निगम क्षेत्र की कई मुख्य सड़कों सहित गली-मोहल्लों में पानी और कीचड़ जमा हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.