Saharsa News: सुभाष चौक पर मारपीट से अफरातफरी
सहरसा, जुलाई 15 -- Saharsa News: सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। शहर के व्यस्त सुभाष चौक पर मंगलवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते चौक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। घटना में सराही निवासी विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके पिता मनोज दास के साथ भी मारपीट की गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस एवं डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा था। इस संबंध में छह जुलाई को सदर थाना में आवेदन भी दिया गया था। बताया जाता है कि मंगलवार को दोनों पक्षों को आपसी समझौते के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। घटना का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.