सहरसा, जुलाई 18 -- Saharsa News: सहरसा। सदर अस्पताल में साफ - सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे जीविका के सुपरवाइजर सोनू कुमार को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सोनू कुमार संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर जांच कराई। जांच के दौरान शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद विधि- सम्मत कार्रवाई की गई।घटना की चर्चा अस्पताल परिसर में दिनभर होती रही। कर्मी आपस में चर्चा में मशगूल रहे। पुलिस ने कहा कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन के मामलों में किसी भी व्यक्ति ...