Saharsa News: सीसीटीवी से खुला मक्का चोरी राज
सहरसा, अगस्त 9 -- Saharsa News: सलखुआ, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के माठा मोड़ के समीप स्थित मक्का गोदाम से पांच अगस्त की अहले सुबह पिकअप वाहन लगाकर 35 बोरा मक्का चोरी किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को बरामद करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वाहन से पांच बोरा मक्का भी बरामद हुआ। घटना को लेकर पीड़ित अनीश यादव ने छह अगस्त की सुबह सलखुआ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: हर्ल खाद कारखाना परिसर में चोरी पुलिस की कार्यवाही थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की। फुटेज में पुलिस को चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन का नंबर और आरोपित का चेहरा स्पष्ट मिला। इसके बाद शुक्रवार देर रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.