Saharsa News: सीआरपीएफ जवान की इलाज में हुई मौत
सहरसा, सितम्बर 10 -- Saharsa News: सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। बसनही थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी एवं सीआरपीएफ में पदस्थापित 45 वर्षीय प्रदीप कुमार उर्फ दिलीप झा का मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। वे पुणे में पदस्थापित थे। परिजनों के अनुसार, फेफड़े में संक्रमण के बाद कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और मुंबई के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इसी दौरान उनका निधन हो गया। प्रदीप कुमार चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। निधन के बाद सीआरपीएफ जवानों ने उनके पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से पटना पहुंचाया। इसके बाद मुजफ्फरपुर सीआरपीएफ कैंप से पहुंचे करीब दर्जनभर जवानों ने पटना एयरपोर्ट पर पार्थिव शरीर को रिसीव किया और पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव बड़गांव लेकर पहुंचे。
पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.