सहरसा, अक्टूबर 15 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को नगर परिषद सहित प्रखंड क्षेत्र में मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस बार सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में छह स्थानों पर मां दुर्गा का दरबार सजाया गया है। इनमें नगर परिषद क्षेत्र के बड़ी दुर्गा मंदिर, स्टेशन चौक दुर्गा मंदिर और पुरानी बाजार दुर्गा मंदिर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के सरडीहा, भटोनी और बलहमपुर शामिल हैं। पहली बार बलहमपुर में दुर्गापूजा: इस वर्ष बलहमपुर में पहली बार दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में खासा उत्...