सहरसा, अगस्त 25 -- Saharsa News: कहरा, एक संवाददाता। सावन माह की अंतिम सोमवारी को कड़ी धूप के बावजूद देवना स्थित वाणेश्वर नाथ शिवलिंग की पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। स्थानीय पुजारी देवानंद झा के अनुसार, अंतिम सोमवारी को मुंगेर घाट से गंगाजल लेकर पहुंचे करीब 15 हजार कांवरियों सहित सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने वाणेश्वर नाथ शिवलिंग सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अंतिम सोमवारी पर देवना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबश्रद्धालुओं की कतार रविवार की मध्यरात्रि से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की कतार मंदिर परिसर में लगने लगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुजारियों ने प्रातःकालीन पूजा के बाद रात तीन बजे ही गर्भगृह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया। हर-हर महादेव के जयघोष ...