सहरसा, जुलाई 15 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बुधवार को दिनभर तीखी धूप बीच उमसभरी गर्मी जारी रहा। हालांकि दिन में कुछ देर के लिए कहीं कहीं फुहार जरूर पड़ी। बुधवार को 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान और लगभग 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

जलजमाव की समस्या इधर पूर्व में हुई बारिश से नगर निगम के कई मुख्य सड़क सहित गली मोहल्ले में जलजमाव बरकरार है। जिसके कारण लोगों को आवाजाही में खासे परेशानी हो रही है। खासकर रिफूजी चौक से हवाईअड्डे वाली मुख्य सड़क पर सराही में जलजमाव से खतरा बन गया है। सड़क के दोनों किनारे गड्ढे होने से लोगों द्वारा बैरियर लगा संकेत दिया गया है। इसलिए इस जलजमाव सड़क पर अगर वाहन चालक सावधानी से वाहन नहीं चलाया तो दुर्घटना की संभावना है। जलजमाव से लोग परेशान है। मुख्य सड़क होने से लोग रातदिन...