Saharsa News: सांप के डसने से बच्चे की हुई मौत
सहरसा, सितम्बर 1 -- Saharsa News: सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के सिरादेपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर-7 निवासी रोशन शर्मा के 10 वर्षीय पुत्र राजदेव कुमार की रविवार देर रात जहरीले सांप के डंसने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, राजदेव रविवार देर रात घर में सो रहा था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोशन शर्मा के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। राजदेव उनका बड़ा पुत्र था। बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.