सहरसा, अक्टूबर 1 -- Saharsa News: सत्तर कटैया, एक संवाददाता। सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर बेला, आजाद चौक एवं बिहरा-पटोरी बाजार में बुधवार देर शाम अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए पंचगछिया अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर स्थिति देखते हुए तीन जख्मी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया। बेला के पास पटोरी-पंचगछिया निवासी विकास कुमार एवं रोहन कुमार चारपहिया वाहन की ठोकर से जख्मी हो गए। वहीं आजाद चौक के समीप मधेपुरा निवासी कौशल कुमार दुर्घटना में जख्मी हुए। बिहरा-पटोरी बाजार के समीप हुई दुर्घटना में बिहरा गांव निवासी सीताराम साह, मोती पासवान, नीलम कुमारी एवं मनीषा कुमारी जख्मी हो गए। यह भी पढ़ें- Deogarh News: सड़क हादसों में चार घायल, एक गंभीर, रेफर करीब दो किलोमीटर...