Saharsa News: सहरसा में ट्रेन के अतिरिक्त रैक रहेंगे
सहरसा, नवम्बर 7 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। समस्तीपुर मंडल के छह प्रमुख स्टेशनों सहरसा, पूर्णिया कोर्ट, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, रक्सौल और जयनगर में ट्रेनों के अतिरिक्त रैक तैयार कर रखे जाएंगे। महापर्व छठ पूजा के बाद यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते अल्प सूचना में स्पेशल ट्रेन चलाने को लेकर समस्तीपुर मंडल इस तरह की व्यवस्था रखेगी। समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योतिप्रकाश मिश्रा ने इस तरह की व्यवस्था के अलावा सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, रक्सौल और जयनगर में अतिरिक्त कोच खासकर स्लीपर और जनरल कोच की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। विशेष परिस्थिति को छोड़कर किसी भी स्टेशन पर प्लेटफार्म परिवर्तन नहीं करने के लिए कहा है। एक ही आइलैंड प्लेटफार्म पर दो ट्रेनों को एक साथ खड़ा करने से बचने की हिदायत दी गई है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.