Saharsa News: सहयोग शिविर में मिले 43 आवेदन, सभी का निष्पादन
सहरसा, अक्टूबर 22 -- Saharsa News: सलखुआ। प्रखंड के सितुआहा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सहयोग शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान की पहल की। बीडीओ ने बताया शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 43 आवेदन प्राप्त हुए। सभी का निष्पादन कर दिया गया। बीडीओ ने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है, ताकि लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए प्रखंड एवं अन्य कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। मौके पर बीपीआरओ कैलाश पासवान, आरओ सचिन आनंद, राजीव रंजन, विपिन कुमार सहित कर्मी एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.