Saharsa News: सहयोग शिविर में ऑन द स्पॉट हुआ समस्याओं का समाधान
सहरसा, जुलाई 22 -- Saharsa News: सलखुआ, एक संवाददाता। प्रखंड के कोपरिया एवं मोबारकपुर पंचायत में मंगलवार को सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन एसडीओ आलोक राय, उपप्रमुख बाबूलाल यादव, बीडीओ वीरेन्द्र कुमार, सीओ रवि कुमार तथा दोनों पंचायतों की मुखिया अमृता कुमारी व नाजरा प्रवीण ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि विवाद सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। बीडीओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि कोपरिया पंचायत के 75 तथा मोबारकपुर पंचायत के 101 लंबित आवेदनों का पहले ही शत-प्रतिशत निष्पादन किया जा चुका है, जबकि मंगलवार को प्राप्त नए आवेदनों पर कार्रवाई शुरू कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.