सहरसा, जुलाई 22 -- Saharsa News: महिषी। प्रखंड के महिषी उत्तरी एवं पस्तवार पंचायत में एडीएम निशांत कुमार की उपस्थिति में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर शुरू होने से पहले प्राप्त करीब डेढ़ सौ आवेदनों का निष्पादन कर संबंधित प्रमाण-पत्र लाभुकों के बीच वितरित किए गए। शिविर में लोगों की विभिन्न समस्याएं भी सुनी गईं तथा आवश्यक मामलों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया गया। इस अवसर पर बीडीओ भरत कुमार सिंह, सीओ संजय कुमार, पंचायत प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के कर्मी मौजूद रहकर शिविर के सफल संचालन में जुटे रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहयोग शिविर में आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : सहयोग शिविर में आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...