सहरसा, अक्टूबर 6 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान, संवाददाता। जिले के एक बड़ी आबादी सड़क की असुविधा से आज भी विकास से दूर है। खासकर सलखुआ प्रखंड के साम्हर से धमारा स्टेशन तक सर्वे कराया गया लेकिन इसके बावजूद सड़क नर्मिाण नहीं हुआ है। कच्ची सड़क में बड़े बड़े गड्ढे बीच हिलती डुलती सवारी वाहनों के आवाजाही काफी खतरनाक बनी हुई है।

सड़क निर्माण की मांग सिमरी बख्तियारपुर आरईओ विभाग द्वारा साम्हर से धमारा स्टेशन तक सड़क नर्मिाण के लिए सर्वे भी कराया गया था। लेकिन आज तक सड़क नर्मिाण नहीं कराया गया है। लगभग दो किलोमीटर कच्ची सड़क को कारण जिले के एक बड़ी आबादी को आवागमन सुविधा से वंछित होना पड़ रहा है। जानकारी जिले साम्हर खूर्द , चिडैया सहित कई पंचायतों के दर्जनों गांवों के हजारों आबादी का मुख्य मार्ग धमारा स्टेशन से जुड़ा हुआ है। रात दिन दियार...