Saharsa News: सरोजा में रामलीला बना मेले का आकर्षण का केंद्र
सहरसा, अक्टूबर 17 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सरोजा पंचायत में दुर्गापूजा के अवसर पर श्री श्री 108 मां दुर्गा पूजा मेला समिति की ओर से आयोजित 11 दिवसीय रामलीला देखने के लिए प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे हैं। देर रात तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं की भागीदारी भी काफी अधिक देखी जा रही है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम से आए जय श्री रामजी बजरंगबली अवध मिथिला आदर्श रामलीला मंडल के कलाकार रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन कर रहे हैं। कलाकारों की प्रस्तुति और संवाद के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी घटनाओं को जीवंत रूप में दर्शाया जा रहा है। रामलीला के जरिए दर्शकों को भगवान श्रीराम के आदर्शों, त्याग, मर्यादा, कर्तव्य और धर्म के प्रति समर्पण का संदेश मिल रहा है। शाम होते ही रामलीला स्थल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.