Saharsa News: सब्जी उत्पादक समिति के सभी दावेदार निर्विरोध चयनित
सहरसा, सितम्बर 2 -- Saharsa News: महिषी, एक संवाददाता। प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक समिति लिमिटेड के चुनाव में सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण अध्यक्ष, सचिव सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। बीडीओ भरत कुमार सिंह ने अध्यक्ष पद पर किरण देवी, सचिव पद पर श्यामा नंद सादा, उपाध्यक्ष पद पर रानी देवी सहित कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विनोद मिश्र, कमलेश साह, श्याम सुंदर झा, फुलेश्वर राय, पवन कुमार सिंह, डेजी देवी, सुरेंद्र कुमार सादा, पंकज झा एवं संगीता देवी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। उन्होंने सभी निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दीं। मौके पर निर्वाचन कर्मी संतोष कुमार, बेचन राम सहित अन्य लोग मौजूद थे। अध्यक्ष किरण देवी एवं सचिव श्यामानंद सादा ने कहा कि क्षेत्र में अधिक से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.