सहरसा, अक्टूबर 26 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। दीपावली पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक, सहरसा के निर्देश पर शहर के रिहायशी इलाकों में अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित पटाखे बरामद किए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20-25 लाख रुपया बताया जा रहा है । सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक, द्वारा शहर में दीपावली पर्व के अवसर पर रिहायसी क्षेत्र में पटाखा क्रय-विक्रय/भंडारण की सूचना पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें कहरा अंचलाधिकारी, सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान एवं सदर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे। यह भी पढ़ें- Siwan News महाराजगंज में दो गोदामों पर छापेमारी, पटाखे जब्त गठित टीम द्वारा शंकर चौक स्...