सहरसा, जुलाई 8 -- Saharsa News: सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में सोमवार देर शाम इलाज को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। स्वास्थ्य कर्मियों और एक घायल बच्चे के परिजनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराते हुए स्थिति पर नियंत्रण पाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घायल बच्चे का इलाज जानकारी के अनुसार सहरसा नगर निगम के वार्ड संख्या - 2 गोबरगढ़ा निवासी सीताराम यादव के 11 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार को सोमवार शाम करीब पांच बजे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में सत्यम के मुंह पर गंभीर चोट लगी। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर ...