सहरसा, सितम्बर 7 -- Saharsa News: सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में नवजात बच्चे की मौत को लेकर परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामले को लेकर गांधी पथ निवासी रवि कुमार ने सदर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात की मौत को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदन के अनुसार, उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा के बाद चार सितंबर को सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टर की सलाह के अनुसार ऑपरेशन कराया गया। आवेदनकर्ता का कहना है कि ऑपरेशन के बाद बच्चे को एसएनसीयू में कुछ दिनों के लिए रखा गया था। परिजनों का आरोप है कि उन्हें लगातार तीन दिनों तक बच्चे से मिलने नहीं दिया गया।

बच्चे की मौत की सूचना मिलने पर मचा हंगामा ...