Saharsa News: सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
सहरसा, नवम्बर 22 -- Saharsa News: सत्तर कटैया। बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल गांव के समीप बीते सोमवार को अज्ञात बाइक की टक्कर से जख्मी 60 वर्षीय महिला वर्षा देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका गांव के ही सुभाष पासवान की पत्नी थीं। जानकारी के अनुसार सोमवार को वर्षा देवी गांव के समीप सड़क से गुजर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए सहरसा ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत बिहरा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.