Saharsa News: सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
सहरसा, अक्टूबर 23 -- Saharsa News: सहरसा। नगर निगम क्षेत्र के गांधी पथ स्थित वार्ड 39 की मस्जिद गली के पास जर्जर नाले और जलजमाव से परेशान लोगों ने शुक्रवार को करीब आधे घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समस्या के जल्द समाधान की मांग की। सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मस्जिद गली का नाला पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गली में अक्सर पानी जमा रहता है। कई बार पानी लोगों के घरों और आंगन तक पहुंच जाता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर नगर निगम प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की गई, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.