Saharsa News: सड़क किनारे नाला जाम रहने से पानी सड़क पर
सहरसा, जुलाई 12 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मानसून की शुरुआत में ही नगर निगम की हालत बदतर बनने लगी है। कहीं बारिश का पानी तो कही नाले का पानी से सड़क जलमग्न बना हुआ है। शुक्रवार और शनिवार की सुबह हुई बारिश से नगर निगम की कई मुख्य सड़क सहित गली मोहल्ले कीचड़ पानी में तब्दील हो गया है। शुक्रवार के दिन 35 मिली मीटर एवं शनिवार की सुबह 44 मिली मीटर सहित लगभग 79 मिली मीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। शनिवार को दिनभर धूप छांव के बीच बारिश की संभावना बनी रही। 36 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश की संभावना है। लोगों का कहना है कि मानसून शुरू हो चुकी है। लेकिन नगर निगम द्वारा नाले की सफाई तक नहीं करायी गयी। जिसके कारण अधिकांश नाला भरकर सड़क पर पानी बहकर जमा हो रही है। खासकर दहलान चौक से सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.