सहरसा, जुलाई 21 -- Saharsa News: सलखुआ, संवाद सूत्र। कोसी तटबंध के अंदर चिरैया थाना क्षेत्र की अलानी पंचायत के वार्ड संख्या-8 में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग में उदय साह का घर जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि सुबह परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद खेत चले गए थे। इसी दौरान घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने बाल्टी और मोटर पाइप की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े और अन्य आवश्यक सामान जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़ित परिवार ने एक लाख रुपये से अधिक की क्षति होने की बात कही है। घटना की सूचना मिलने पर सीओ रवि वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के अनुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

हिंदी...