Saharsa News: शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग, सामान राख
सहरसा, अगस्त 23 -- Saharsa News: पतरघट, एक संवाददाता। पस्तपार के जीरवा नहर पर शनिवार की देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में आग लग गई। अगलगी में एक सैलून और एक चाय-नाश्ते की दुकान सहित उसमें रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। पामा पंचायत के वार्ड नौ निवासी सनोज ठाकुर उर्फ घुटर ठाकुर की जीरवा नहर पर सैलून और पामा निवासी रामगुलाम विश्वास के चाय-नाश्ते की दुकान में शनिवार रात आग लगने की सूचना मिलने पर दुकानदार मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दुकान और सामान आग की चपेट में आ चुका था। सनोज ठाकुर ने बताया कि दुकान में तीन काउंटर, दो कुर्सियां, एक बेंच, चार शीशे, डिजिटल तराजू, करीब दो क्विंटल परवल सहित अन्य सामान नष्ट हो गया। वहीं रामगुलाम विश्वास ने बताया कि उनकी दुकान में तीन बेंच, काउंटर, चीनी, चायपत्ती, दस स्टील के ग्लास समेत अन्य सामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.