Saharsa News: शृंगार और रुद्राभिषेक से श्रावणी पूजा का समापन
सहरसा, अगस्त 30 -- Saharsa News: कहरा, एक संवाददाता। सावन पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार शाम बनगांव बाबाजी कुटी परिसर स्थित लक्ष्मेश्वर नाथ शिवलिंग का आकर्षक श्रृंगार एवं रुद्राभिषेक कर एक माह से चल रही श्रावणी विशेष श्रृंगार पूजा का समापन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सुगंधित फूलों से शिवलिंग का भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। पंडितों की टोली ने गंगाजल, पंचगव्य सहित अन्य पूजन सामग्री से वैदिक रीति-रिवाज के साथ शिवलिंग का रुद्राभिषेक कराया। इसके बाद संत लक्ष्मीनाथ गोसाईं के भजनी मंडली द्वारा गोसाईं जी रचित महादेव के भजनों का गायन एवं कीर्तन किया गया। आयोजन समिति के सदस्य वीरेंद्र मिश्र ने बताया कि विश्व कल्याण की कामना से परमहंस लक्ष्मीनाथ गोसाईं ने करीब दो सौ वर्ष पूर्व इस शिवलिंग की स्थापना की थी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सूर्यकुंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.