Saharsa News: शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव
सहरसा, अगस्त 19 -- Saharsa News: महिषी, एक संवाददाता। सावन की तीसरी सोमवारी पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक व विशेष श्रृंगार किया गया। नाकुच स्थित नकुलेश्वर महादेव मंदिर में ग्रामीण पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सिरवार वीरवार पंचायत की मुखिया मोना देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि नीतीश कुमार यजमान बने। उन्होंने दूध व गंगाजल से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उग्रतारा मंदिर में भी हुआ रुद्राभिषेक: स्थानीय उग्रतारा मंदिर परिसर स्थित तारानाथ महादेव का देर शाम रुद्राभिषेक किया गया। पूजा के दौरान महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। रुद्राभिषेक के बाद भगवान शिव का श्रृंगार कर आरती की गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: आस्था : रक्त कमल -बेलपत्र और रुद्राक्ष से सजे बाबा, महाआरती में गूंजा ॐ नमः...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.