Saharsa News: शादी के बाद युवती लापता अपहरण का लगाया आरोप
सहरसा, अगस्त 22 -- Saharsa News: सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी गांव से शादी के बाद एक नवविवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने थाना में आवेदन देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। परिजनों के अनुसार, गत सप्ताह ही युवती की शादी हुई थी। वह पटोरी स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। दो दिन पूर्व वह विद्यालय गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। परिजनों ने पटोरी वार्ड तीन निवासी संयम कुमार पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: शादी के बाद युवती लापता, अपहरण का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.