सहरसा, अगस्त 3 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। सख्ती के बावजूद शादी समारोह व अन्य परिवारिक कार्यक्रम में हथियारों का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कुछ दिनों से सहरसा में एक शादी समारोह के जश्न में खुलेआम हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल है। जिसमें दूल्हा और दुल्हन दोनों हाथों में हथियार लेकर डांस करते नज़र आ रहे हैं। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है ।

शादी समारोह की स्थिति शादी समारोह का आयोजन कब हुआ इसका कोई स्पष्ट पता नहीं चल रहा है। लेकिन वीडियो शादी या फिर रिसेप्शन पार्टी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है । वीडियो में हथियार लिए दूल्हा-दुल्हन साथ कई अन्य लोग भी डांस करते देखे जा सकते हैं। वायरल वीडियो के सबंध में जांच पड़ताल के दौर...