Saharsa News: शहर के महावीर चौक से प्रोफेसर की बाइक चोरी
सहरसा, अगस्त 9 -- Saharsa News: सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के महावीर चौक से एसएनएस आरकेएस कॉलेज में पदस्थापित प्राध्यापक प्रो. डॉ. गौतम सिंह की बाइक चोरी हो गई। घटना के बाद उन्होंने सदर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार सदल-बल मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। फुटेज में बाइक लेकर जाते एक संदिग्ध की तस्वीर पुलिस को मिली है। पीड़ित प्राध्यापक ने बताया कि वह महावीर चौक पर बाइक खड़ी कर बगल की दुकान से दही खरीदने गए थे। कुछ देर बाद वापस लौटे तो वहां से बाइक गायब थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।स्थानीय लोगों ने बताया कि महावीर चौक के आसपास अक्सर साइकिल और बाइक चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.