सहरसा, जुलाई 12 -- Saharsa News: सहरसा, निज प्रतिनिधि। हिंसा पीड़ित महिलाओं की रहने की टेंशन दूर होगी। अगले माह से पुराने सदर अस्पताल के ऊपरी मंजिल पर शक्ति सदन चालू होगा, जो जिले में संचालित होने वाला पहला शक्ति सदन होगा। यह 50 बेड का होगा और दो बड़े हॉल में संचालित होगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए यहां सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। शक्ति सदन में हिंसा पीड़ित महिलाओं के साथ 18 साल तक की उनकी बेटी और 12 साल तक का बेटा रह सकेगा। अगर हिंसा पीड़ित महिलाएं शक्ति सदन में ही रही और उनके बेटा और बेटी की उम्र 12 व 18 साल से अधिक की हो गई तो उनलोगों के सुरक्षित आवासन की व्यवस्था संबंधित विभाग करेगी। शक्ति सदन में रहने वाली हिंसा पीड़ित महिलाओं और उनके बच्चे को मुफ्त खाने, पीने की सुविधा मिलेगी। मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। बैंक खाता...